Crickex 2024 की गोपनीयता नीति की जानकारी

यूजर्स की यथासंभव सुरक्षा Crickex की पहली प्राथमिकता है। अकाउंट बनाते समय हमारी नीतियों से सहमत होते हुए, आप स्वीकार करते हैं कि हम आपके द्वारा दी गई जानकारी को इकट्ठा करते हैं और इसे काम में लेते हैं। हम कानूनी कारणों से, भारतीय विनियामकों के लिए और साथ ही कुराकाओ के लाइसेंस के अंतर्गत निष्पक्ष गेमिंग के  सिद्धांत का पालन करने के लिए ऐसा करते हैं। इस पेज पर आपको Crickex की वर्तमान गोपनीयता नीति की जानकारी मिलेगी और साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि हम किस तरह यूजर के डेटा की सुरक्षा करते हैं।

गोपनीयता नीति के सामान्य सिद्धांत

अकाउंट बनाते समय और पहली बार लॉगिन करते समय आप हमें थोड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। सबसे पहले आपके आईपी एड्रेस और कुकीज की जानकारी हमारे पास आती है और इसके बाद आपकी निजी जानकारी जैसे कि नाम, ईमेल और फोन नंबर आदि। वेरिफिकेशन के दौरान आप हमें अपनी पहचान के लिए डॉक्यूमेंट्स की फोटो भेजते हैं। राशि जमा या निकासी के लिए आप हमें बैंक अकाउंट या ई-वॉलेट की जानकारी देते हैं। Crickex द्वारा इन सबको निजी जानकारी माना गया है। हम भारत के कानून की पालना के लिए और कुराकाओ गेमिंग कमीशन की आवश्यकताओं के लिए इसे एकत्र करते हैं। यह जानकारी हमारे सुरक्षित सर्वर्स पर जाती है और वहां स्टोर होती है।

Crickex के आंतरिक नियम और विशेष उद्देश्य हैं जिनके लिए यूजर के डेटा को इस्तेमाल किया जाता है: 

प्रमोशन। हम आपके संपर्क सूत्रों पर हमारे नए बोनस या प्रोडक्टस की जानकारी भेज सकते हैं।

गोपनीयता नीति के तहत जिम्मेदारियाँ

Crickex, यूजर्स द्वारा प्राप्त हुये डेटा को स्टोर और प्रोसेस करने का अधिकार रखता है। इसके अलावा यूजर के डेटा की सुरक्षा की कुछ जिम्मेदारियाँ है और Crickex इन टूल्स के माध्यम से इन्हें सुनिश्चित करता है:

विभिन्न कानूनी संस्थाओं की मांग पर यूजर के डेटा को प्रदान करने का अधिकार Crickex के पास सुरक्षित है।

Crickex यूजर्स के पास सपोर्ट टीम को रिक्वेस्ट भेजकर गोपनीयता नीति से बाहर निकलने का अधिकार सुरक्षित है।